पोर्टफोलियों एक प्रकार का फाइल होता है, जिसमे किसी व्यक्ति या बालक के जीवन के सभी क्षेत्रों का क्रमबद्ध जानकारी एकत्रित करके रखा जाता है । अर्थात किसी बालक की क्या उपलब्धियां है , क्या कमियां है इन सभी का जानकारी पोर्टफोलियो में संचित रहता है।
अर्थात पोर्टफोलियो ऐसा फाइल है जिसमें किसी व्यक्ति के विशेष क्षेत्रों जैसे- विद्यार्थी जीवन की उपलब्धियां, व्यक्ति से संबधित समस्त जानकारी हो तो ऐसे फाइल को पोर्टफोलियो कहते हैं।
पोर्टफोलियो द्वारा छात्र के कौशलों का मूल्याकंन को संग्रह किया जाता है।
पोर्टफोलियो जानकारी एक ऐसा दस्तावेज है जो बच्चों के विकास में सहायक होता है। पोर्टफोलियो का उद्देश्य-
-एक छात्र के स्वयं का मूल्याकंन, एक छात्र को अपनी शिक्षा को प्रतिबिंबित करने, अवधारणाओं की समझ विकसित करने और उनकी गहन समझ तैयार करने का अवसर प्रदान करता है।
-पोर्टफोलियो छात्र की शक्तियों तथा कमजोरियों को पहचानने में और प्रदर्शन का विकास करने में प्रयुक्त किया जाता है।
-शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कार्य की गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए, अधिगम प्रगति और शैक्षिक उपलब्धि के लिए
-यह निर्धारित करने के लिए कि विद्यार्थी ने अधिगम मानक या कोर्स के लिए अन्य शैक्षिक आवश्यकताओं ग्रेड स्तर उन्नति और स्नातक प्राप्त कर लिया है या नहीं
-विद्यार्थी को उसके शैक्षिक लक्ष्यों और प्रगति को अधिगमकर्ता के रूप में प्रतिबिंबित करने की सहायता के लिए होता है।
-शैक्षिक कार्य का अंतिम परिणाम,उपलब्धियों और लेख को दर्शाना भी पोर्टफोलियो का उद्देश्य होता है.
0 Comments