Eco-tourism

 Eco-tourism 

पारिस्थितिकी पर्यटन


Eco-Tourism दो शब्दों से मिलकर बना है। इको एवम् टूरिज्म । इको यानि परिवेश और टूरिज्म का अर्थ होता है 'पर्यटन'। इस प्रकार Eco-tourism से तात्पर्य है कि परिवेश पर्यटन अर्थात एक ऐसा पर्यटन जिसमें किसी प्राकृतिक क्षेत्रों की यात्रा की जाती है जिसमें स्थानीय वन्य जीव, स्थानीय निवासियों, स्थानीय पर्यावरणीय स्थल आदि शामिल होता है। इस पर्यटन का उद्देश्य इन सभी को संरक्षित करके लाभ पहुंचाना होता है।भ्रमण के दौरान उस स्थल विशेष के ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि  की जानकारी प्राप्त करते हैं। और उस स्थल का आनंद उठाया जाता है। और वहाँ की Ecology को यानि प्राकृतिक पारिदृश्य को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँचाया जाता है। उसमें स्थानीय लोगों की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी होती है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि - "प्राकृतिक प्रदेशों का जिम्मेवारी भरा पर्यटन जो वहां के पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय लोगों को भलाई के उद्देश्य से किया जाए उसे Eco-tourism कहते हैं।  इसकी अवधारणा सर्वप्रथम मैक्सिको के वास्तुकार हेक्टर सिबेलस ने दिया था। 

* Eco-tourism के 4 प्रमुख उद्देश्य-


1. किसी प्राकृतिक प्रदेश का भ्रमण एवम् मनोरंजन करना।

 2. उस प्राकृतिक देशों के बारे में जानकारी प्राप्त करना 

3. उस स्थल के प्राकृतिक परिदृश्य को किसी प्रकार की हानि न पहुंचना।

4. स्थानीय लोगों की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी होना।

Post a Comment

0 Comments